टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर के बीच चल रही नियमित ट्रेन
आगरा, सितम्बर 6 -- रेलवे ने टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि नियमित ट्रेन सं. 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्स्प्रेस के नाम से चलेगी। ट्रेन 31 अगस्त से टकनपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। ट्रेन 31 अगस्त से अछनेरा से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलेगी। ट्रेन टनकपुर से सुबह 4.05 बजे चलकर दोपहर 12.20 बजे अछनेरा और अछनेरा से दोपहर 3.30 बजे चलकर रात 11.45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 6 चेयरकार, 1 एसी चेयरकार, 8 जनरल कोच लगे होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.