आगरा, अगस्त 21 -- रेलवे ने टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि नियमित ट्रेन सं. 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्स्प्रेस के नाम से चलेगी। ट्रेन 31 अगस्त से टकनपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। ट्रेन 31 अगस्त से अछनेरा से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चलेगी। ट्रेन टनकपुर से सुबह 4.05 बजे चलकर दोपहर 12.20 बजे अछनेरा और अछनेरा से दोपहर 3.30 बजे चलकर रात 11.45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 6 चेयरकार, 1 एसी चेयरकार, 8 जनरल कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- 31 से सप्ताह में पांच दिन चलेगी टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस यह भी पढ़ें- विशेष से अब नियमित हो गई टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस यह भी पढ़ें- टनकपुर अछनेरा ट्रेन का अब सप्ताह में पांच दिन होगा संचालन

हि...