टनकपुर-अछनेरा के बीच चल रही नियमित ट्रेन
आगरा, सितम्बर 12 -- टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन अब नियमित ट्रेन के रूप में चलना शुरू हो गई है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि नियमित ट्रेन सं. 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्स्प्रेस के नाम से चल रही है। ट्रेन 31 अगस्त से टनकपुर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चल रही है। ट्रेन 31 अगस्त से ही अछनेरा से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार को चल रही है। ट्रेन टनकपुर से सुबह 4.05 बजे चलकर दोपहर 12.20 बजे अछनेरा और अछनेरा से दोपहर 3.30 बजे चलकर रात 11.45 बजे टनकपुर पहुंच रही है। ट्रेन में 6 चेयरकार, 1 एसी चेयरकार, 8 जनरल कोच लगे हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.