हरदोई, अप्रैल 10 -- टड़ियावां। गांव कोटरा निवासी विश्वराज सिंह ने बताया कि चार अप्रैल की रात आठ बजे गांव के रहने वाले शिवधान सिंह उर्फ सोनू, धर्मेंद्र सिंह शिवनाथ सिंह उर्फ मोनू और रवि सिंह ने पुरानी रंजिश मानते हुए उसकी लाठी डंडों से पिटाई करते हुए धमकी दी। घटना में पीड़ित विश्वराज के सिर और उसके भतीजे वीरेश के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने हमलवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.