हरदोई, मार्च 21 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के बसखेल मजरा रावल की निवासी मंजू ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 वर्ष पहले हुई थी। पति के देहांत बाद उसने दूसरी शादी गांव बसखेल निवासी विजयपाल से की। आरोप है कि पति विजयपाल अब अपने घरवालों के बहकावे में आकर उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते है। आरोप हैं कि पति विजयपाल अपनी मां के बहकावे में आकर 18 फरवरी वर्ष 2026 को गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की। उसने शिकायत में पति विजयपाल, सास रामकली, भाई अलोकरत्न बौद्ध, बहनोई रामनिवास पर मारपीट की बात कही है। आरोप है कि उसने घटना की शिकायत थाना टड़ियावां में की। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.