हरदोई, अप्रैल 24 -- टड़ियावां। गांव जिगिनिया खुर्द के चंद्र कुमार की पत्नी बबली ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसकी बकरी गांव निवासी युवक के खेत में चली गई। आरोप है कि खुन्नश में युवक और उसकी पत्नी ने उसको गालियां दी। मना करने पर लाठियों से पिटाई करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक घायल बबली को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...