हरदोई, दिसम्बर 18 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के साखिन गांव के अवनीश सिंह ने बताया कि कालाआम में संचालित गन्ना सेंटर पर ट्राली खड़ी की। उसी बीच गांव के शिवप्रकाश पांडेय उर्फ मोहित ने उसकी ट्राली के आगे जबरन अपनी ट्राली खड़ी कर दी। आरोप है कि उसके मना करने पर पीड़ित व उसके भाई को गालियां देते हुए ईंट और लाठी डंडे से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.