टड़ियावां में गैंगस्टर एक्ट में पांच लोगों पर कार्रवाई
हरदोई, जून 2 -- टड़ियावां। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने पांच लोगों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनिधियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। गश्त और चेकिंग के दौरान गैंगलीडर रतिपाल निवासी ढकुरीकला थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर अपने सह अभियुक्त हरदोई के थाना मझिला के गुलाब पुरवा निवासी सद्दाम गाजी उर्फ सद्दाम अली और पिहानी के मोहल्ला कुरमूली के ताहिर, गजुआखेड़ा गांव के राजू सोलंकी उर्फ रत्नेश व महमूदबाग मोहल्ला मीर सराय के मोहम्मद इलियास पर अवैध शस्त्र के बल पर लूटपाट और पशु चोरी जैसी घटनाएं कारित कर धन अर्जित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गैंगलीडर रतीपाल और उसके सह अभियुक्तों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.