टडई गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- कलान। स्वास्थ्य विभाग ने टडई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।शिविर में कुल 70 मरीजों की शुगर, मलेरिया और रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई।जांच के बाद मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आर्येंद्र यादव ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का उद्देश्य बरसात में फैलने वाली बीमारियों को बचाना है।शिविर में डॉ. अमित, डॉ. शुभम सेठ, डॉ. प्राची, लैब टेक्नीशियन आदित्य कुमार ग्राम प्रधान उमेश ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.