टटीरी में बरामद हुआ पटाखों का जखीरा बरामद, आरोपी फरार
बागपत, मई 27 -- बागपत। बागपत कोतवाली पुलिस ने टटीरी कस्बे में एक मकान पर छापेमारी की, तो वहां से पटाखों का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस को देखकर पटाखों की सप्लाई करने वाला व्यक्ति मकान की छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सीमा सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार शाम कस्बे के मुहल्ला अंबेडकर नगर स्थित एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान से प्लास्टिक के 10 बोरों, टाट के एक बोरे और थैलों में रखे भारी मात्रा में बने व अधबने पटाखे व उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में वहां मौजूद महिला ने बताया कि उसका पति नईम बिना लाइसेंस के पटाखे बनाकर बेचता है। जो पुलिस को देखकर छत के रास्ते फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने पटाखे व अन्य विस्फोटक और उपकरण को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.