बागपत, अप्रैल 22 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आज यानि गुरुवार को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव से पहले बुधवार को कस्बे में निशान यात्रा का आयोजन किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस बीच निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान श्री श्याम का जयघोष करते चल रहे थे। निशान यात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि कीर्तन में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बाबा श्याम का गुणगान किया जाएगा। निशान यात्रा में पुलकित गोयल, राजीव सभासद, मोंटी, आशीष, अंकित ठेकेदार, मनीष, भीम, रेशु गर्ग, मोनू, छोटू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गढ़ी डाकरा में निकाली श्री खाटू श्याम की नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.