टटीरी नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ
बागपत, अप्रैल 11 -- अग्रवाल मंडी टटीरी। शासन से नामित हुए तीन सभासदों को नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को एसडीएम अमर चंद वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम बागपत ने राधेश्याम, मनोज कुमार एवं अर्पित रूहेला को शपथ दिलाई है। इस दौरान चेयरमैन सपना, लिपिक अंकित शर्मा, विनोद यादव, मनोज कुमार, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.