टटिया स्थान पर कलयुग का प्रवेश नहीं : राजेंद्र दास
मथुरा, जून 4 -- पुरुषोत्तम मास में गोवर्धन स्थित राधा गोल्फ में श्रीराधा रसिक शरण में गुरु कृपा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। राधा गोल्फ से गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह जगह आरती उतार कर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। व्यासपीठ पर मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज का और बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास महाराज चंदन तिलक लगाकर आरती उतारकर अशीर्वाद लिया गया। कथा में अनिरुध्दाचार्य महाराज, पूर्णिमा साध्वी आदि शामिल हुए। पहले दिन कथा के मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होने ने स्वामी हरिदास के बारे में कहा कि स्वामी हरिदास के शिष्य आज भी उनकी परंपराओं को पूरी तरह निर्वहन कर रहे हैं। आज टटिया स्थान चले जाओ, वहां पर आज भी कलयुग का प्रवेश नहीं हुआ है। कलयुग का मतलब यह है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.