मथुरा, दिसम्बर 7 -- टटिया स्थान के बाहर सड़क को घेरकर खड़े रहने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को टोकना महंगा पड़ गया। चालकों ने एकराय होकर स्थान के एक बाबा पर हमला बोल दिया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई। उपचार कराने के बाद कोतवाली में तहरीर दी जिस पर शनिवार की देर रात को मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबा हरिचरणदास शिष्य स्वामी राधाबिहारीदास महाराज निवासी श्री टटिया स्थान, परिक्रमा मार्ग ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि 29 नवंबर को वह मोहनी बाग से स्थान पर जा रहा थे तो देखा कि प्रतिबन्धित पार्किंग क्षेत्र में कई ई-रिक्शा व ऑटो चालक दोनों ओर जाम लगाये खड़े थे। आरोप लगाया है कि जब उनको वाहनों को हटाने के लिये कहा गया तो गाली-गलौज करने लगे और आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। मना करने पर अज्ञात चालकों ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.