मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित पहली राष्ट्रीय टच रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में बिहार टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में टीम को कांस्य पदक मिला।मुजफ्फरपुर जिला टच रग्बी एसोसिएशन के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि कुढ़नी प्रखंड की किशनपुर मधुबन पंचायत अंतर्गत गवसरा गांव के सचिन कुमार और रूपेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बिहार टीम में जगह बनाई और टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में भी इसी गांव के विपुल कुमार शामिल रहे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल के दम पर टीम में स्थान बनाया। यह भी पढ़ें- वॉलीबॉल व बैडमिंटन में पटना ओवरऑल चैंपियन जूनियर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.