आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- गम्हरिया। श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में चल रहे टच रग्बी नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन ही विभिन्न वर्गों में टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए अगले चरण में जगह बना ली। टच रग्बी झारखंड के उपाध्यक्ष दिवाकर सोरेन ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अंडर-18 बालक एवं सीनियर पुरुष वर्ग की टीमों ने भी बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पहले दिन जिस तरह का खेल दिखाया है वह सराहनीय है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, जहां टीम से पदक की भी आस जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.