टग ऑफ वॉर स्टेट चैंपियनशिप का खिताब पटना को
हाजीपुर, मार्च 24 -- हाजीपुर , संवाद सूत्र बिहार दिवस के अवसर पर हाजीपुर में आयोजित सातवीं बिहार राज्य टग ऑफ वॉर चैंपियनशिप का खिताब पुरुष वर्ग में पटना ने नवादा को 2-0 से पराजित कर अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में रोहतास ने नवादा को फाइनल में 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन वैशाली जिला टग ऑफ वॉर संघ द्वारा किया गया था। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को आर के डेयेरी के प्रोपराइटर रणधीर कुमार ,वैशाली जिला अध्यक्ष संघ के सचिव डॉ राजेश शुभांगी तथा आर सिटी कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डॉयरेक्टर रवि कुमार ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव रवि रंजन ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। राज्य सचिव सी के पांडे ने आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों, खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमी दर्शकों के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.