कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। पीपीएन कॉलेज में गुरुवार को टग ऑफ वॉर (बालक एवं बालिका) की इंटर-कॉलेजिएट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर बालक वर्ग में पीपीएन कॉलेज और बालिका वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज की टीम रही। तीसरे स्थान पर बालक वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज और बालिका वर्ग में पीपीएन कॉलेज की टीम रही। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...