नई दिल्ली, मार्च 10 -- अगर आपको भी यह लगता है कि दिल से जुड़ी बीमारियां अचानक दस्तक देती हैं तो आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति का दिल कमजोर होने से कई महीनों पहले से ही 'खामोश संकेत' भेज रहा होता है। टखनों में आने वाली हल्की सी सूजन या सीढ़ियां चढ़ते समय फूलती सांसें महज थकान या बढ़ती उम्र का असर नहीं होतीं, बल्कि आपके दिल की धीमी पड़ती रफ्तार की पुकार हो सकती हैं। हृदय रोग विशेषज्ञों के अनुसार, इन सूक्ष्म लक्षणों (Subtle signs) को नजरअंदाज करना एक ऐसी भूल है जो भविष्य में 'हार्ट फेलियर' जैसी गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है। शरीर के इन इशारों को डिकोड करना और समय रहते सचेत होना ही एक स्वस्थ जीवन की असली कुंजी है। फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष जयकिशन कहते हैं कि दिल से जुड़ी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.