टक्कर से बाइक सवार उछलकर गिरा दूर, ट्रक में फंस बाइक तीन सौ मीटर तक घिसटी
हमीरपुर, मई 28 -- हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर सुमेरपुर की नवीन गल्ला मंडी के निकट बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार हवा में उछलकर दूर गिरा, जबकि उसकी बाइक ट्रक में फंस गई। जिसे चालक करीब तीन सौ मीटर दूर तक घसीटते ले गया। बाद में सूनसान जगह पर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को कानपुर रेफर किया गया है। सुमेरपुर की नवीन गल्ला मंडी के बाहर बुधवार रात करीब 11:30 बजे हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर हाईवे किनारे जा गिरा। इसके बाद ट्रक चालक बाइक को करीब तीन सौ मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सदर कोतवाली के चंदौखी गांव निवासी 25 वर्षीय सुशील कुमार गंभीर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.