मैनपुरी, मार्च 21 -- एक पखवाड़ा पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। मृतक के पिता जंग सिंह पुत्र बाबूराम निवासी सिलसंडा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 4 मार्च को उनका पुत्र सचिन गांव के ही अभिषेक पुत्र प्रदीप कुमार के साथ बाइक से बेवर आ रहा था। तभी ग्राम टिकुरी के समीप सड़क किनारे बाइक रोककर वह आपस में बात करने लगे। इसी दौरान बेवर की तरफ से आए ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। घटना में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन को सीएचसी बेवर लाया गया। जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 4 मार्च की शाम सचिन की भी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत का मुकदमा अज्ञात चालक के खिलाफ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.