टक्कर से दो महिलाएं घायल, इलाज के दौरान एक की मौत
मैनपुरी, जून 26 -- घिरोर, थाना क्षेत्र के करहल रोड पर सड़क पार कर रही दो महिलाओं को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई पीजीआई भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम फाजिलपुर में आयोजित भागवत कथा सुनने के लिए गांव निवासी श्यामा देवी व रेशमा देवी जा रही थीं। इसी दौरान करहल की तरफ से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रही दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी गोधना लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.