गोंडा, अप्रैल 1 -- रुपईडीह, संवाददाता। गोंडा-बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर गोंडा से बहराइच की तरफ सवारी लेकर जा रहे टेंपो को मुंडेरवा के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ठोकर मार दी। इस हादसे में टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पों के नीचे दबकर एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच परिवार के लोगों का रो - रोकर बुरा हाल है । बताया जाता है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेसिया चैन निवासी निबरे (56) सांस के मरीज थे। वह बुधवार सुबह उपचार करने के लिए मेडिकल कॉलेज गोंडा गए हुए थे। दोपहर में उपचार करा कर गोंडा से बहराइच की तरफ टैम्पो से वापस आ रहे थे कि मुंडेरवा के पास पहुंचे ही पी...