गाज़ियाबाद, दिसम्बर 24 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिर गया। आरोपी चालक रुकने की बजाय युवक को कुचलते हुए फरार हो गया। घटना में युवक का दायां पैर बुरी तरह कुचल गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरीदाबाद सेक्टर-87 के वजीरपुर रोड पर टावर नंबर-तीन में रहने वाले सोहनवीर सिंह का कहना है कि 22 दिसंबर की शाम करीब चार बजे उनके छोटे भाई सचिन का एक्सीडेंट हो गया। वह बाइक से जैसे ही मेरठ रोड पर सपना ढाबा के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार डंपर ने उनके भाई को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन सड़क पर गिर पड़ा और चालक रुकने की बजाय डंपर से उनके भाई को कुचलते हुए फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.