शामली, मार्च 17 -- शामली। क्षेत्र के गांव बलवा के निकट तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड जाने से कार सडक किनारे लगे लोहे के रेलिंग से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि लोहे की रेलिंग कार को सामने से चीरते हुए पीछे से निकल गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। हरियाणा के बहादुरगढ निवासी ओमबीर राठी अपने एक साथी रिशी भारद्वाज के साथ मंगलवार को हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि स्नान करने के बाद जब वह वापस लौटे तो शामली के बलवा चौराहे के निकट अचानक कार का संतुलन बिगड गया और कार सडक किनारे लगे लोहे के रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि रेलिंग कार के सामने से चीरते हुए पीछे से निकल गई। हादसे में कार में सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.