लखनऊ, मार्च 13 -- सिसेंडी के इमलिहाखेड़ा में भंडारे में प्रसाद लेने जा रहे दूसरी कक्षा दो के छात्र को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र कार के अगले हिस्से में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाली कार घेर ली। कार एक शिक्षिका चला रही थी। उसके साथ अन्य शिक्षिकाएं भी सवार थी। सभी रायबरेली के एक स्कूल से लौट रही थी। ग्रामीणों का उग्र रूप देख शिक्षिकाओं ने कार के गेट लॉक कर लिए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार छात्र को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के साथ कार चला रही महिला शिक्षिका को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित कोतवाली ले आई।इमलिहाखेड़ा में रहने वाला पिंकल साइकिल से कॉटन कैंडी (बुढिया के बाल) बेचने का काम करता है। उसका छह वर्षीय छ...