टक्कर में एक की मौत दंपति समेत तीन घायल
बगहा, जुलाई 4 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। मैनाटांड़-बेतिया मुख्य पथ पर भंगहा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह कार-बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में रिश्तेदार का बेल कराने बाइक से बेतिया कोर्ट जा रहे राजन साह उर्फ साजन (45) की मौत हो गई। हादसे में उसका साला भंगहा के धूमाटाड़ निवासी केदार साह का पुत्र संतोष साह वह कार में सवार डॉक्टर दंपति घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संतोष को जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने डॉक्टर दम्पति डॉ मरियम जमील (33) व आसिफ अमीर (38) का चनपटिया सीएचसी में इलाज कराया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि राजन के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। वह मैनाटांड़ थाने के रमपुरवा गांव निवासी भिखारी साह उर्फ भीखम का पुत्र था। दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.