उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर बुधवार सुबह खरही पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को टक्कर मारी और फिर उसी पर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार लोग बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, बारात में बिहार से यूपी आए 3 लोगों की दर्दनाक मौत; दो की हालत गंभीर इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर...