विकासनगर, मार्च 24 -- विगत नवंबर माह में ढालीपुर गांव के पास हुए दुर्घटना मामले में पुलिस ने तहरीर के बाद बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि अंकुश पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी ग्राम भाटावाली ने थाना पांवटा ने तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि 1 नवंबर 2025 को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने बाइक से विकासनगर से पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। तभी ढालीपुर गांव के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी बाईं टांग, बाजू और कंधे में फ्रैक्चर हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। एक माह बाद अस्...