गंगापार, जनवरी 29 -- क्षेत्र के बलकरनपुर चौराहे पर बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग के मामले में पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। बुजुर्ग का इलाज तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में चल रहा है। सोरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर नौगवा गांव निवासी मंगरुराम 15 जनवरी को सुबह टहलने के लिए बलकरनपुर चौराहे पर है आज थे। वापस लौटने के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दिया। मंगरुराम का पैर टूट गया। इलाज के लिए बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटा सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की खोज कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.