अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- अल्मोड़ा। बाड़ेछीना में हुए हादसे में पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा हुआ है। पुलिस के मुताबिक 31 मार्च को पिकअप ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार सुमित सुयाल घायल हो गए। साथ ही पैदल चल रहे मुन्नी पांडे, तारा चन्द्र को भी चोट आ गई। राजेन्द्र सिंह बिष्ट की दुकान की रैलिंग टूट गई। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राजेंद्र मेहरा की तहरीर पर पिकअप चालक पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...