टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दी तहरीर
हल्द्वानी, जून 10 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। ई-रिक्शा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पीड़ित ने तहरीर दी है। आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ने धमकी दी और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।फ्रेंड्स कॉलोनी, दो नहरिया, मल्ली बमौरी निवासी राजीव कश्यप ने मुखानी थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने ई-रिक्शा से मंगलवार शाम जीवनपुरम लालडांठ सड़क पर थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा है। विरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने गलती मानने के बजाय उन्हें डराया-धमकाया और मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दी तहरीर एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.