हरदोई, मार्च 24 -- मल्लावां। थाना माधवगंज के गांव शेखवापुर निवासी नरेश कुमार ने तहरीर में कहा कि 23 मार्च को गांव हरईपुर विक्की से जा रहा था। पीछे बहन गुड्डी देवी निवासी हरईपुर थाना बेहटा मुजावर उन्नाव बैठी थी। जैसे ही करीब 5:00 बजे शाम नया गांव चौराहा पर पहुंचा, एक कार के चालक ने मल्लावा की तरफ से आकर तेजी से चला कर विक्की में टक्कर मार दी। जिससे बहन गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। विक्की भी क्षतिग्रस्त हो गई। बहन गुड्डी देवी को प्राइवेट इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.