टक्कर मारने में चालक के खिलाफ केस
गाजीपुर, अप्रैल 16 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र में ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे स्थित शिवाला चौराहे पर चार दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में घायलों के परिजनों की तहरीर पर स्कॉर्पियो चालक राहुल के खिलाफ हिट एंड रन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीते 12 अप्रैल को युवराजपुर निवासी विमलेश सिंह उर्फ मंटू अपने चाचा पवन कुमार सिंह को बाइक से ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़वाने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे शिवाला चौराहे को पार कर रहे थे, तभी रेवतीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, चालक पर केस हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.