उरई, मार्च 11 -- जालौन। 15 दिन पूर्व कोंच रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम चालक ने बेकाबू होकर कार में टककर मार दी थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डीसीएम व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती 25 फरवरी को वह अपने साथी सुमित, सौरभ और वीरू के साथ किसी काम के चलते जालौन गए थे। रात्रि लगभग साढ़े 12 बजे वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब उनकी कार उदोतपुरा और देवरी गांव के बीच पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने बेकाबू होकर उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों लोग घायल हो गए और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद डीसीएम चालक वहां से भाग निकला। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.