प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के यादव पट्टी धरौली गांव निवासी रवीन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि छह फरवरी को उसका भाई उमेश कुमार यादव कुंडा से गाड़ी का टायर लगवाकर लौट रहा था। देररात इंदारा के सामने हाईवे पर अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उसका भाई गंभीर घायल हो गया। घायल भाई का इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। रवीन्द्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने डंपर के नंबर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.