गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी से डंडा लेकर उतरा और अधिवक्ता और उसके साथी से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप कुमार का कहना है कि वह अधिवक्ता हैं और सिविल कोर्ट कंपाउंड में उनका चैंबर है। नौ फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने साथी के साथ किशोर न्यायालय बोर्ड गोविंदपुरम से गाजियाबाद कचहरी लौट रहे थे। जब वह हापुड़ चुंगी के पास पहुंचे तो हापुड़ की ओर से आ रही कार का चालक तेज रफ्तार में कट मारते हुए वाहन चला रहा था। इसी दौरान कार ने उनकी स्कूटी में साइड मार दी। टक्कर से वह अपने साथी और स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े। कुलदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.