टक्कर मारने के बाद महिला के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 30 -- घर के दरवाजे पर बैठी महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विरोध पर उसने परिजनों के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांच चतीपुर की रहने वाली कीर्ति पत्नी बलराम 28 जून की शाम घर के दरवाजे पर बैठी थी। आरोप है इस दौरान गांव के गुडडू पुत्र ओम प्रकाश ने कीर्ति देवी को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। विरोध करने पर गुडडू, उसके बेटे सोम सिंह, अभिषेक पुत्र विनोद, ऊषा पत्नी गुडडू ने कीर्ति के साथ मारपीट की। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.