गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में स्कूटर सवार व्यापारी के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा टक्कर मारने के बाद मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।शास्त्रीनगर की बागवाली कॉलोनी में रहने वाले अरुण गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12 मार्च की रात करीब नौ बजे अनाज मंडी गोविंदपुरम स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। जब वह शास्त्रीनगर एफ-ब्लॉक स्थित केनरा बैंक के एटीएम के पास पहुंचे तो बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध कर...