हरदोई, सितम्बर 23 -- हरदोई। साण्डी रोड पर बाइक में कार से टक्कर मारने के बाद इलाज और बाइक की मरम्मत का खर्च देने का आश्वासन देने का मामला सामने आया है। आरोप है बाद में खर्च मांगने पर कार चालक ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डुण्डेपुरवा मजरा तेरापुरसौली निवासी राममित्र ने बताया कि 19 सितंबर की शाम वह हरदोई कचहरी में पेशी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। चितरपुरवा बाईपास के पास पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंदरूनी चोटें आईं और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक ने अपना नाम अमन निवासी दौलतयारपुर माधौगंज बताया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बाइक की टक्कर के बाद युवक से मारपीट, कड़े से चेहरे पर वार करने का आरोप आरोप है हादसे के बाद अमन ने इलाज कराने और बाइक की मरम्मत में होने वाला खर्च देने का आ...