नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव इलाके में शनिवार शाम बदमाशों ने 70 साल के एक बुजुर्ग ज्वेलर को अपना शिकार बनाया। एक बदमाश ने पहले बुजुर्ग पर स्कूटी से टक्कर मारने का झूठा आरोप लगाकर विवाद शुरू किया और फिर रोडरेज में हाथापाई के बीच उनकी जेब से 50 हजार लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। राहत की बात यह है कि लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान 70 साल के दिनेश चंद्र वर्मा के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ राम नगर, जीटीबी एनक्लेव इलाके में रहते हैं। वहीं वर्मा ज्वेलर्स के नाम से उनकी अपनी एक दुकान है। शनिवार को उन्होंने अपने घर पर भंडारे का आयोजन किया था। शाम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.