फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का एक गंभीर मामला सामने आया है। एनएचपीसी चौक के पास एक टैक्सी चालक ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर चालक को ही टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हीरापुर निवासी निखिल कौशिक ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह करीब 10:33 बजे वह अपनी कार से एनएचपीसी चौक के पास गुजर रहे थे। इसी दौरान एक टैक्सी वैगनआर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार, जब वह कार से उतरकर चालक को रुकने का इशारा करने लगे, तो आरोपी ने गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें ही टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में निखिल को चोटें आईं और उनकी कार को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया, जिसमें पांच चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.