झांसी, अप्रैल 3 -- बबीना थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-ललितपुर एनएच पर एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक मुड़ रही कार में घुस गई। टक्कर के बाद कार बाइक को फंसाकर दूर तक घसीटती ले गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक है। वहीं कार एक टेंट व्यवसाई को बताई जा रही है। संकुली बसई (मध्य प्रदेश) निवासी अभिषेक शुक्रवार दोपहर करीब पौने चार बजे कहीं जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर तेज रफ्तार से एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से एक कार में कुछ लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बाइक सवार से संतुलन बिगड़ा। इस बीच कार चालक ने उसे बचाने प्रयास किया। लेकिन, बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। ठोकर से कार के एयरबैग खुल गए। वहीं टक्कर इतनी जबर्दस्...