गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने कार में साइड से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हापुड़ रोड स्थित अंसल गार्डन में रहने वाले हेमंत सोनी का कहना है कि दो जनवरी की शाम करीब पौने छह बजे वह अवंतिका शास्त्रीनगर चौराहे से हरसांव की तरफ मुड़ रहे थे। इसी दौरान छोटे मालवाहक वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब उन्होंने मालवाहक को रोकने का प्रयास किया तो आसपास लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान आरोपी चालक ने न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हेमंत सोनी के मुताबिक उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वाहन की फोटो खींच ली और कविनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.