झांसी, जनवरी 31 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-शिवपुरी हाइवे पर ब्रिज पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों चालक आक्रोशित हो गए आपस में भिड़ गए। जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोटा निवासी हीरालाल अपने ट्रक में परचून का सामान भरकर दिल्ली से हैदराबाद जा रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर निवासी राजवीर का ट्रक पीछे से आकर हीरालाल के ट्रक से टकरा गया। टक्कर से हीरालाल के ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दोनों चालकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। ब्रिज पर काफी देर तक हंगामा चलता रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.