आजमगढ़, अप्रैल 18 -- मिल्कीपुर। पवई थाना क्षेत्र के सरायपुल गांव में कुंवर नदी पुल के पास शुक्रवार की रात दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक कार में आग लग गई। उसमें सवार लोगों ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। कार पूरी तरह से जल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एटा जनपद के मोहरा रोड अली नगर निवासी अरुण की कार शुक्रवार की रात शाहगंज से अयोध्या की तरफ जा रही थी। पवई थाना क्षेत्र के सरायपुल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर दूसरी पटरी पर चल गई। इस दौरान सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- दो कारों में आमने-सामने टक्कर, एक कार में लगी आग हादसे के बाद कार में आग लग गई। उसमें सवार लोगों ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। कार पूरी तरह से जल गई। उसमें सवार रहे लोग फरार हो गए। दूसरी कार में सवार जौनपुर जनपद क...