मथुरा, मार्च 29 -- थाना कोतवाली अंतर्गत महोली रोड पर कार सवारों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर कार सवारों ने स्कूटी सवार व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित की तरीर पर दो नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे ईस्ट प्रताप नगर, महोली रोड निवासी युवक रजत अग्रवाल स्कूटी लेकर घर की ओर जा रहा था। बताते हैं कि तभी रास्ते में महोली रोड पर कान्हा माखन स्कूल के समीप पीछे से आ रहे सेंट्रो कार सवारों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गिर कर घायल हो गया। आरोप है कि स्कूटी सवार ने इसका विरोध किया तो कार सारों ने अपनी 15-20 साथियों को बुला लिया। इस दौरान रजत के परिजन भी आ गये। आरोप है कि कार सवार व उनके साथियों ने स्कूटी सवार युवक रजत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.