फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अपर जिला जज सतेंद्र सिंह वर्मा ने एक ग्रामीण की टकोरा मारकर हत्या करने के मामले में आरोप तय कर दिये हैं। सजा के बिंदु पर सुनवाई 23 मार्च को होगी। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की है। प्रेमनगर की निवासी आनंती ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 31 मार्च 2023 को जेठ नीरज घर के बाहर बैठे थे तभी रामसरन गाली गलौज करने लगे। जेठ ने गाली देने से मना किया तो टकोरा से सीने पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल से आगरा के लिए रेफर किया गया। अभियोजन के मुताबिक आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गयी। शासकीय वकील श्रवण कुमार ने बताया कि मोहल्ले के ही हत्या के मामले में रामसरन को अदालत ने दोषी करार दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.