टकाहा में पारंपरिक जड़ी-बूटी वैद्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 जून से
बोकारो, जून 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के टकाहा गांव में पारंपरिक जड़ी-बूटी चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन 29 जून से 1 जुलाई तक किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए वैद्य खुलेश्वर महतो ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के पारंपरिक वैद्यों, जड़ी-बूटी विशेषज्ञों एवं ग्रामीण चिकित्सा परंपरा से जुड़े लोगों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक जड़ी-बूटी चिकित्सा की प्राचीन विद्या धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। ऐसे में इस ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और संरक्षित रखने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- होम्योपैथिक दवाओं के लिए औषधीय पौधों की होगी वैज्ञानिक पहचान शिविर में अनुभवी वैद्य अपने अनुभव साझा करेंगे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.