टकरुपुरा में युवक को सांप ने डंसा
इटावा औरैया, जून 17 -- बकेवर। टकरुपुरा निवासी विनय कुमार ने बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र अन्नू मंगलवार की देर शाम घर के बाहर था। उसी समय अंधेरे में एक सांप ने उसे डंस लिया। दर्द से कराहते हुए अन्नू ने शोर मचाया तो परिजन दौड़कर आए। सांप के डंसने की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन अन्नू को लेकर 50 शैय्या अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉक्टर ने युवक का उपचार शुरू किया। कुछ घंटे चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद अन्नू की हालत सामान्य पाई गई। स्थिति स्थिर होने पर डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- खेत में शौच करने गए किशोर को सांप काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.